October 28, 2026 3:17 am

UP International Trade Show 2026 का शुभारंभ, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने निवेश को लेकर कही बड़ी बात

ग्रेटर नोएडा।अरविन्द श्रीवास्तव ।  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 (UPITS) के चौथे संस्करण का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

इस ट्रेड शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों, उद्योगों और कारोबारी संभावनाओं को देश और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया के कई बड़े देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। उत्तर प्रदेश इन समझौतों का लाभ उठाकर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है और यहां से वैश्विक निर्यात को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में निवेश के माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में माफियाओं का शासन था। उनके मुताबिक, बीजेपी की सरकार बनने और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे निवेश के लिए माहौल तैयार हुआ।

अमित शाह ने कहा कि निवेश के लिए चार चीजें महत्वपूर्ण होती हैं—अच्छी कानून-व्यवस्था, अनुकूल औद्योगिक नीति, सक्रिय सरकार और मदद करने का उत्साह। उनके अनुसार ये चारों चीजें आज उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं और इसी वजह से प्रदेश में निवेश का माहौल बना है।

UP International Trade Show 2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। आयोजन के जरिए उत्तर प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें