
खेती की चुनौतियों के बीच किसानों के लिए कितनी मददगार है कृषि विज्ञान केंद्र? गोरखपुर के पीपीगंज से अक्षर भारत की विशेष पड़ताल
गोरखपुर। अरविन्द श्रीवास्तव । खेती की बढ़ती लागत, मिट्टी की घटती उर्वरता, फसलों में लगने वाले कीट और बीमारियां तथा उपज का उचित मूल्य न मिलना—आज किसानों के सामने चुनौतियां अनेक हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या आधुनिक कृषि विज्ञान इन समस्याओं का समाधान तलाशने में किसानों की मदद कर सकता है? क्या वैज्ञानिकों की सलाह और नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है? और क्या मशरूम उत्पादन तथा पशुपालन जैसे कृषि आधारित उद्यम ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ाने का माध्यम बन सकते















