October 28, 2026 3:17 am

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना, CJP ने ज्ञानेश कुमार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

नई दिल्ली।अरविन्द श्रीवास्तव। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के SIR (Special Intensive Revision) को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। वहीं, Cockroach Janta Party (CJP) ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्हें 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

राहुल गांधी ने 24 सितंबर को कहा कि वह एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और करीब 50 वर्षों से देश की राजनीति को देखते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी नेता यह दावा नहीं कर सकता कि देश में कई वर्षों तक एक ही पार्टी की सरकार बनी रहेगी। राहुल गांधी ने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा के खिलाफ कथित विरोधी लहर कहां चली गई और इसका कारण क्या है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण “भारत के वोट को खत्म कर दिया गया है।” उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की।

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की रिपोर्ट

विवाद की शुरुआत The Indian Express की एक जांच रिपोर्ट के बाद और तेज हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के कुछ फैसलों और आदेशों पर कम-से-कम 14 बार आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट में मतदाता पंजीकरण, नाम हटाने और बहाल करने, Form 6 में बदलाव तथा मतदाता डेटा से जुड़े मामलों का उल्लेख किया गया है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों चुनाव आयुक्तों ने कुछ फैसलों को अपनी जानकारी या मंजूरी के बिना लिए जाने पर सवाल उठाए थे। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

चुनाव आयोग का क्या कहना है?

वहीं, चुनाव आयोग की ओर से इन रिपोर्टों के बाद कहा गया है कि SIR समेत आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी और सर्वसम्मति से लिए गए हैं। आयोग की ओर से यह भी कहा गया कि संस्थागत विचार-विमर्श में अलग-अलग राय सामने आना निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है।

CJP ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

इसी विवाद के बीच Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 24 सितंबर को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

दिपके ने कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं, तो CJP देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी ने SIR को रोकने और चुनाव आयोग से जुड़े मौजूदा विवाद की स्वतंत्र जांच की मांग भी उठाई है।

CJP की ओर से चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून में बदलाव की मांग भी सामने आई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर दिल्ली में आंदोलन किया जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राहुल गांधी के आरोप, SIR को लेकर सामने आई चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियां और CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली क

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें