October 28, 2026 2:28 am

योगी का बड़ा ऐलान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 29 सितंबर से ‘सेवा सेतु’ पर जोर

लखनऊ। अरविन्द श्रीवास्तव । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और महात्मा गांधी के ‘ग्राम स्वराज’ की भावना दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 29-30 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच हर विकासखंड और जिला मुख्यालय के नगर निकायों में ‘सेवा सेतु अभियान’ चलाया जाएगा।

 

अंतिम पायदान तक पहुंचाने पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सरकारी योजनाओं के लाभ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र से भेजी जाने वाली धनराशि सीधे गरीब और जरूरतमंद लाभार्थियों के खातों तक पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री ने इसी संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस चर्चित बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली से भेजे गए 100 रुपये में से केवल 15 रुपये ही नीचे तक पहुंचते हैं।

‘सेवा सेतु’ के जरिए योजनाओं का लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार की तैयारियों में ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया जा रहा है। हालिया सरकारी तैयारियों में सेवा सेतु कैंप के जरिए योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों तक पहुंच बनाने की बात सामने आई है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी और सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाना है।

अक्षर भारत लाइव के लिए जुड़े रहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें