October 28, 2026 2:28 am

हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शिवभक्तों का अभिनंदन

अक्षर भारत न्यूज़ डेस्क

मेरठ। पवित्र श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना और जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़ यात्रियों का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मेरठ में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान शिवभक्तों ने पूरे उत्साह के साथ “हर-हर महादेव” के जयघोष लगाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि “शिवो भूत्वा शिवं यजेत्” की भावना के साथ श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की कठिन पदयात्रा कर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था, समर्पण और तप का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना का भी जीवंत प्रतीक है। इसमें जाति, पंथ, क्षेत्र और भाषा की सीमाएँ स्वतः समाप्त हो जाती हैं और सभी शिवभक्त एक ही भाव से महादेव की भक्ति में लीन दिखाई देते हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यात्रा मार्गों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएँ, पेयजल, विश्राम स्थलों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि देवाधिदेव महादेव सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण करें तथा समस्त प्रदेश और देश पर अपनी कृपा बनाए रखें।
हर-हर महादेव!
“सत्य के अक्षर, भारत की आवाज़”

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें