October 28, 2026 4:25 am

जमीन कब्जे का आरोप, DM कार्यालय पहुंचकर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

बलिया। अरविन्द श्रीवास्तव। जिले में जमीन पर कब्जे और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए एक पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। नगरा थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी अवधेश सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर कथित कब्जे के प्रयास और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

अवधेश सिंह का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन की कथित तौर पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराकर उस पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित के मुताबिक, वृद्धावस्था पेंशन कराने के नाम पर उनकी मां से जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई, लेकिन इसके बदले कोई रकम नहीं दी गई।

पीड़ित ने बताया कि उनकी मां की 19 मई 2026 को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद जमीन को लेकर कानूनी प्रक्रिया के दौरान नगरा क्षेत्र में कुछ दबंगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। अवधेश सिंह ने रसड़ा सीओ पर भी मामले में आरोपियों के पक्ष में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

 

पीड़ित का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते गांव में रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी करीब 38 मंडा जमीन को कथित कब्जे से बचाने की मांग की है।

फिलहाल पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।

अक्षर भारत के लिए बलिया से संजय तिवारी की रिपोर्ट।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें