October 28, 2026 4:25 am

बलिया में रेत पर उकेरी PM मोदी की तस्वीर, जन्मदिन पर सैंड आर्टिस्ट ने दी अनोखी शुभकामना

बलिया। अरविन्द श्रीवास्तव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बलिया में उन्हें अनोखे और कलात्मक अंदाज में शुभकामनाएं दी गईं। बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने रेत के कणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवंत तस्वीर तैयार की।

सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर बनाई गई इस सैंड आर्ट को देखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भीड़ जुटी और यह कलाकृति आकर्षण का केंद्र बनी रही।

सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा के अवसर पर उन्होंने अपनी कला के माध्यम से उन्हें शुभकामना देने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में देश और आमजन की सेवा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रेत पर उनकी तस्वीर उकेरने का निर्णय लिया। रेत के कण-कण को आकार देकर तैयार की गई इस कलाकृति में कलाकार की कला के साथ उनकी शुभकामना और सम्मान की भावना भी नजर आई।

रूपेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कलेक्ट्रेट परिसर में रेत से धीरे-धीरे उभरती प्रधानमंत्री की तस्वीर लोगों के लिए खास आकर्षण बनी रही। इस दौरान लोगों ने सैंड आर्ट को देखा और कलाकार के प्रयास की सराहना की।

अक्षर भारत के लिए बलिया से संजय तिवारी की रिपोर्ट।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें