November 26, 2026 3:21 pm

राहुल गांधी ने सुनाया सोनिया-राजीव के प्यार का अनोखा किस्सा, बचपन की यादें साझा कर बटोरी चर्चा

नई दिल्ली।अरविन्द श्रीवास्तव   कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने माता-पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प यादें साझा की हैं। सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बचपन के ऐसे किस्से सुनाए, जिन्हें सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग भी मुस्कुराए।

नई दिल्ली के ITC मौर्या होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने बताया कि बचपन में जब भी परिवार के लोग साथ बैठकर खाना खाते थे, उनकी मां सोनिया गांधी उनके पिता राजीव गांधी की गोद में बैठा करती थीं। राहुल के मुताबिक, उन्हें बचपन में यह बिल्कुल सामान्य बात लगती थी। लेकिन जब वह अपने दोस्तों के घर लंच या डिनर के लिए जाते और वहां ऐसा नहीं देखते, तो उन्हें काफी हैरानी होती थी।

राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के आपसी रिश्ते की एक और खास बात साझा करते हुए बताया कि उन्होंने दोनों को जीवन में केवल एक बार झगड़ते देखा था। उन्होंने उस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि राजीव गांधी फोन पर बातचीत कर रहे थे और सोनिया गांधी उनसे कुछ कहना चाह रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई थी।

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि जिस Varsity Restaurant में सोनिया गांधी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात हुई थी, वह बाद में अपनी गर्लफ्रेंड को भी उसी रेस्टोरेंट में लेकर गए थे। वहां उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात इसी जगह हुई थी। राहुल ने रेस्टोरेंट के एक खास व्यंजन Chicken Chasseur का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि वहां प्यार में पड़ने के लिए तो जाया जा सकता है, लेकिन इस व्यंजन को ऑर्डर करने से बचना चाहिए।

वहीं सोनिया गांधी ने भी राजीव गांधी के साथ अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे को नियमित रूप से खत लिखा करते थे। दिल्ली में इंडिया गेट पर आइसक्रीम खाना भी दोनों के पसंदीदा पलों में शामिल था।

राहुल गांधी ने इस दौरान परिवार पर आए दुखद दौर का भी जिक्र किया। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी की जिंदगी में आए बदलावों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि इन घटनाओं ने उनकी मां के व्यक्तित्व और जीवन को गहराई से प्रभावित किया।

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ में उनके निजी जीवन, प्रेम, परिवार और जीवन के अनुभवों से जुड़े कई पहलुओं को सामने रखा गया है। राहुल गांधी की इन यादों ने राजीव और सोनिया गांधी के पारिवारिक जीवन की एक ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसे आमतौर पर राजनीतिक खबरों में कम ही जगह मिलती है।

अक्षर भारत लाइव ब्यूरो

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें